Movie prime

वाराणसी में अनोखे अंदाज में सपा का विरोध, कबाड़ी को गैस सिलेंडर बेचकर जताया आक्रोश
 

 
 वाराणसी में अनोखे अंदाज में सपा का विरोध, कबाड़ी को गैस सिलेंडर बेचकर जताया आक्रोश
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। देश में गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सियासी विरोध का नया दौर शुरू हो गया है। इस कड़ी में समाजवादी पार्टी (सपा) ने एक अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।

लोहटिया स्थित अपने आवास पर सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा "विश्वकर्मा" ने रसोई गैस सिलेंडर निकालकर कबाड़ी के झोले में डाल दिया। कबाड़ी ने जैसे ही लोहा, प्लास्टिक और कागज खरीदने का आवाज लगाई, शर्मा ने सिलेंडर उसमें डालकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया।

सपा नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार, जो "सबका साथ, सबका विकास" का नारा देती है, ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और कामर्शियल सिलेंडर में 115 रुपये की बढ़ोतरी कर मध्यम और निम्न वर्ग की गृहणियों को परेशानी में डाल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने "सबका साथ" का वादा करते हुए वास्तव में "सबका नाश" कर दिया है।

इस विरोध का उद्देश्य केवल सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ आवाज उठाना नहीं था, बल्कि यह दिखाना भी था कि सरकार की नीतियों का आम जनता पर क्या असर पड़ रहा है। विष्णु शर्मा ने कहा कि सपा कार्यकर्ता जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील हैं और उनके साथ हैं।