Movie prime

संपूर्ण समाधान दिवस : DM ने सुनीं लोगों की समस्याएं, बोले- जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

 
..
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। सत्येन्द्र कुमार ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। यह कार्यक्रम पिंडरा तहसील मुख्यालय पर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।

...

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी मामले में लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सुशासन का लाभ निर्धारित समय सीमा में आम जनता तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से राजस्व और जमीन से जुड़े मामलों के निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में मौके पर जाकर जांच की जाए और जांच के दौरान शिकायतकर्ता या वहां मौजूद लोगों के हस्ताक्षर भी कराए जाएं। साथ ही जांच की प्रक्रिया के दौरान फोटोग्राफ भी लिए जाएं, ताकि कार्रवाई पारदर्शी और प्रमाणित हो सके।

उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को यह भी निर्देश दिया कि विभाग स्तर पर ही शिकायतों का संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 131 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।