Movie prime

गोवंश संरक्षण को लेकर राजधानी में बड़ा आंदोलन, 17 नवंबर को जंतर-मंतर पर जुटेंगे संत-किसान
 

 
 गोवंश संरक्षण को लेकर राजधानी में बड़ा आंदोलन, 17 नवंबर को जंतर-मंतर पर जुटेंगे संत-किसान
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। गोवंश के संरक्षण और गोसंरक्षण से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के उद्देश्य से युग तुलसी पार्टी आगामी 17 नवंबर को गोपाष्टमी के अवसर पर राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर विशाल धरना-प्रदर्शन और जनसभा आयोजित करेगी। "गोपाष्टमी – चलो दिल्ली" अभियान के तहत होने वाला यह कार्यक्रम सुबह 8 बजे से शुरू होगा, जिसमें देशभर से संत-महात्मा, किसान, सामाजिक संगठन और गौभक्त शामिल होंगे।

युग तुलसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोली शेट्टी शिवकुमार, जो वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव भी लड़ चुके हैं, ने काशीवासियों, सनातन धर्म प्रेमियों, संतों, किसानों और गौभक्तों से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, कृषि, पर्यावरण, अर्थव्यवस्था और आध्यात्मिक परंपरा में देशी गोवंश का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। उनका कहना है कि गोवंश के संरक्षण के लिए अब केंद्र सरकार को ठोस और निर्णायक कदम उठाने चाहिए।

केंद्र सरकार के सामने रखी जाएंगी प्रमुख मांगें

  • गोमाता को संविधान के तहत "राष्ट्रमाता" का दर्जा दिया जाए।
  • गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए केंद्र सरकार में अलग 'गोपाल मंत्रालय' का गठन किया जाए।
  • पूरे देश में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए सख्त केंद्रीय कानून बनाया जाए।
  • गोचर (चारागाह) भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कर उसके संरक्षण के लिए अलग कानून बनाया जाए।
  • गोवंश को नुकसान पहुंचाने वाली पॉलीथिन पर प्रभावी प्रतिबंध लगाया जाए तथा गो-आधारित प्राकृतिक खेती और पंचगव्य अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाए।

आयोजकों के अनुसार, इस महाआंदोलन में उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा सहित कई राज्यों से संत-महात्मा, किसान नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और हजारों गौभक्त शामिल होंगे। युग तुलसी पार्टी ने सभी समर्थकों से 17 नवंबर को जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की अपील की है।