Movie prime

समरसता और समानता का संदेश लेकर निकली संत रविदास की कलश यात्रा, मंत्री रविन्द्र जायसवाल भी हुए शामिल

 
..
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। संत शिरोमणि रविदास जी के आदर्शों और उनके समरसता व समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को वाराणसी में भव्य पावन कलश यात्रा निकाली गई। शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के सारनाथ मंडल में आयोजित इस यात्रा में उत्तर प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल भी शामिल हुए। उन्होंने सिर पर कलश रखकर यात्रा की अगुवाई की।

इस अवसर पर मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन मानवता, समानता और सामाजिक सद्भाव की प्रेरणा देता है। उन्होंने समाज से भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना को समाप्त कर भाईचारे और समानता का संदेश दिया। आज जरूरत है कि उनके विचारों को अपने जीवन में उतारते हुए समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को और मजबूत किया जाए।

कलश यात्रा का शुभारंभ आशापुर चौराहा से हुआ। इसके बाद यात्रा आशापुर चौराहा, अशोका तिराहा, पहड़िया चौराहा और नई बस्ती स्थित मंगल करण मंदिर होते हुए पहड़िया स्थित काली माता मंदिर के पास पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ।

यात्रा के दौरान जगह-जगह स्थानीय नागरिकों और क्षेत्रीय पार्षदों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। आशापुर चौराहा, अशोका तिराहा, पहड़िया चौराहा, मंगल करण मंदिर और काली माता मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, श्रद्धालु और सामाजिक कार्यकर्ता कलश यात्रा में शामिल हुए।

इस दौरान पार्षद अभय पाण्डेय, राजेंद्र मौर्या, संजय जायसवाल, राजेश यादव, मदन दुबे और बृजेश श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। यात्रा के दौरान संत रविदास जी के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया।08:08 PM