Movie prime

वाराणसी में शिक्षा को बढ़ावा: रोटरी क्लब द्वारा निर्मित स्कूल भवन का 29 जून को होगा उद्घाटन
 
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर एवं इनरव्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर के संयुक्त तत्वावधान में ब्रह्मर्षि बलदेव विद्या मंदिर, सूरजकुंड परिसर में नव-निर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण 29 जून 2026 को किया जाएगा। इस संबंध में आज आयोजित पत्रकार वार्ता में क्लब पदाधिकारियों ने भवन निर्माण और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की।

पत्रकार वार्ता में क्लब के अध्यक्ष संदीप प्रहलादका एवं संगीता अग्रवाल ने बताया कि यह भवन सामुदायिक सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सदस्यों के सहयोग और जनसहभागिता से इस भवन का निर्माण पूर्ण किया गया है।

क्लब के संस्थापक अध्यक्ष देव प्रमोद अग्रवाल ने जानकारी दी कि नव-निर्मित भवन में कुल 8 सुसज्जित कक्ष बनाए गए हैं, जो विद्यार्थियों की पढ़ाई, शिक्षण गतिविधियों और सर्वांगीण विकास में सहायक होंगे। लगभग 2600 वर्गफुट क्षेत्रफल में निर्मित इस भवन में बच्चों की आवश्यकताओं के अनुरूप कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

संस्थापक निदेशक पवन धूत, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र अग्रवाल और पूर्व अध्यक्ष प्रकाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि भवन का भव्य लोकार्पण 29 जून को आयोजित किया जाएगा।

निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. विपुल शंकर पंड्या ने कहा कि यह परियोजना रोटरी क्लब एवं इनरव्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर की सेवा, शिक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

उपाध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल (ज्वेलर्स), निदेशक संजीव टकसाली एवं कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि संस्था का उद्देश्य वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है और भविष्य में भी ऐसे जनहित कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

इस अवसर पर धारणी गुप्ता, शिवा सेलेट, भारती जायसवाल, मनीष अग्रवाल (ज्वेलर्स) सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रतिनिधि महेश शर्मा, चंद्र भानु शर्मा, श्याम किशोर शर्मा, सुशील मिश्रा एवं कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।