Movie prime

वाराणसी में फूड बैंक की दूसरी शाखा शुरू, जरूरतमंदों को मिलेगा प्रतिदिन नि:शुल्क भोजन
 

 
 वाराणसी में फूड बैंक की दूसरी शाखा शुरू, जरूरतमंदों को मिलेगा प्रतिदिन नि:शुल्क भोजन
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। फूड बैंक वाराणसी (उत्तर प्रदेश) की ओर से सोमवार को चेतगंज स्थित सेल्स टैक्स कार्यालय के मुख्य द्वार के पास नि:शुल्क भोजन वितरण सेवा का शुभारंभ किया गया। इस पहल के तहत प्रतिदिन सुबह से शाम तक गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि फूड बैंक का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति भूखा न रहे। इसी संकल्प के साथ नियमित रूप से भोजन वितरण अभियान संचालित किया जाएगा।

संस्था ने बताया कि फूड बैंक की पहली शाखा सहारनपुर में संचालित हो रही है, जबकि वाराणसी में इसकी दूसरी शाखा की शुरुआत की गई है।

कार्यक्रम का शुभारंभ शहर दक्षिणी के विधायक नीलकंठ तिवारी ने जरूरतमंदों को भोजन वितरित कर किया। इस अवसर पर सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन के महामंत्री चंद्रेश सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता शरद त्रिपाठी और नागेश्वर सिंह महादेव, आरएसएस के पंकज सिंह, अपर आयुक्त श्याम सुंदर तिवारी, जीएसटी ट्रिब्यूनल के सदस्य अनंजय कुमार राय, पार्षद श्रवण गुप्ता, अधिवक्ता रोशन गुजराती, दीपक सेठ, सोनू यादव सहित राज्य कर विभाग के अधिकारी, अधिवक्ता और संस्था के सदस्य मौजूद रहे।