Movie prime

Go-LX पर गाय बेचें, हम खरीदेंगे: शंकराचार्य बोले- गोमाता को कटने नहीं देंगे, वेबसाइट पर दें जानकारी
 

 
 Go-LX पर गाय बेचें, हम खरीदेंगे: शंकराचार्य बोले- गोमाता को कटने नहीं देंगे, वेबसाइट पर दें जानकारी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गौ संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। उन्होंने गुरुवार को जारी वीडियो संदेश में ‘गो-एलएक्स’ (Go-LX) नामक वेबसाइट बनाने की जानकारी दी, जो ओएलएक्स की तर्ज पर काम करेगी। इस प्लेटफॉर्म पर पशुपालक या व्यापारी अपनी गाय बेचने के लिए विज्ञापन दे सकेंगे, जबकि गौ भक्त और गौ सेवक उन्हें संरक्षण के लिए खरीद सकेंगे।

शंकराचार्य जी ने स्पष्ट कहा कि “हम गायों को खरीदकर उनकी सेवा करेंगे। हम उन्हें कटने नहीं देंगे। किसी गोहत्यारे को गाय नहीं खरीदने देंगे।” उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी सच्चा हिंदू अपनी गाय को कसाई के हाथों नहीं सौंप सकता।

मुस्लिमों द्वारा गाय न खरीदने वाले नैरेटिव का खंडन

सोशल मीडिया और कुछ समाचार माध्यमों में फैलाए जा रहे नैरेटिव का जवाब देते हुए शंकराचार्य जी ने कहा कि यह भ्रामक प्रचार है कि यदि मुसलमान गाय खरीदना बंद कर दें तो हिंदू पशुपालक आर्थिक संकट में आ जाएंगे। 

उन्होंने कहा, “यदि किसी व्यक्ति में वास्तविक हिंदुत्व है, तो वह कभी भी गाय को कसाई के हाथों में नहीं सौंपेगा।” उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि भारत के कई मुस्लिम समाज के लोग गौहत्या बंदी के समर्थन में आगे आए हैं और मानते हैं कि इस्लाम में गोमांस खाना कोई अनिवार्य धार्मिक कर्तव्य नहीं है। ऐसे सभी लोगों का उन्होंने स्वागत किया।

गो-एलएक्स का उद्देश्य

शंकराचार्य जी ने बताया कि “गो-एलएक्स” मंच का एकमात्र उद्देश्य गायों को किसी भी परिस्थिति में कत्लखाने जाने से रोकना है। हिंदुओं की मांग पर यह वेबसाइट बनाई गई है, जहां गाय बेचने वाले संपर्क कर सकते हैं और गौ सेवक उन्हें खरीदकर सेवा कर सकते हैं।

देशभर के अनेक हिंदू संगठनों और गौ भक्तों ने इस अभियान में सहयोग देने का प्रस्ताव दिया है। शंकराचार्य जी ने गौ रक्षा को मात्र धार्मिक विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, करुणा और सनातन मूल्यों का प्रतीक बताया।

यह पहल गौ संरक्षण आंदोलन को नई दिशा और मजबूती देने वाली मानी जा रही है। ‘गो-एलएक्स’ वेबसाइट जल्द ही सार्वजनिक कर दी जाएगी।