मां संग काशी पहुंची शिल्पा शेट्टी, किया बाबा विश्वनाथ के दर्शन, खरीदी बनारसी साड़ियां
Apr 23, 2026, 21:42 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
वाराणसी। शिल्पा शेट्टी बुधवार को अपनी मां सुनंदा शेट्टी के साथ वाराणसी पहुंचीं। यहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। चेहरे पर मास्क लगाए शिल्पा मंदिर के गेट नंबर-4 से अंदर पहुंचीं और शयन आरती में शामिल हुईं। करीब एक घंटे तक मंदिर परिसर में रहीं। दर्शन के बाद उन्होंने कहा, “मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि हर साल बाबा के दर्शन का मौका मिलता है।”
विंध्यवासिनी धाम में चढ़ाई चुनरी
गुरुवार सुबह शिल्पा अपनी मां के साथ मिर्जापुर पहुंचीं, जहां उन्होंने विंध्यवासिनी धाम में माता के दर्शन किए और चुनरी चढ़ाई।
उन्होंने गर्भगृह में करीब 15 मिनट तक विशेष पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर में बन रहे कॉरिडोर का भी निरीक्षण किया। शिल्पा ने कहा कि माता का धाम बेहद सुंदर बन रहा है और यहां आकर उन्हें और उनकी मां को मानसिक शांति मिली।
बनारसी साड़ियों की तारीफ, 4 साड़ियां खरीदी
काशी लौटने के बाद शिल्पा शेट्टी ने होटल में बनारसी लस्सी का स्वाद लिया। इसके बाद वह शिवपुर स्थित सुद्धिपुर के हुनरिया केंद्र पहुंची, जहां उन्होंने बनारसी सिल्क साड़ियों को करीब से देखा। उन्होंने कारीगरों से साड़ियों की बुनाई और डिजाइनिंग की जानकारी ली और पारंपरिक कला की जमकर सराहना की। शिल्पा ने कहा कि बनारसी साड़ियों की पहचान पूरी दुनिया में है। इस दौरान उन्होंने अपनी पसंद की 4 बनारसी साड़ियां भी खरीदीं।
मुंबई के लिए रवाना हुईं अभिनेत्री
वाराणसी दौरे के बाद शिल्पा शेट्टी एयरपोर्ट पहुंचीं और वहां से मुंबई के लिए रवाना हो गईं।