Movie prime

ED के सामने पेश नहीं हुआ कफ सिरप कांड का सरगना शुभम जायसवाल, अब ससुराल वालों के खाते खंगाले जा रहे

कोडीनयुक्त कफ सिरप कांड में मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुआ। एसटीएफ और ईडी की संयुक्त जांच में 300 से ज्यादा फर्जी फर्में सामने आई हैं। सिंडिकेट से जुड़े कई कारोबारी, अधिकारी और रिश्तेदार जांच के घेरे में हैं।

 
कफ सिरप कांड
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी/लखनऊ: कोडीनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार में मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश नहीं हुआ। ईडी ने उसे लखनऊ स्थित कार्यालय में पूछताछ के लिए तलब किया था, लेकिन पूरे दिन अधिकारी उसके आने का इंतजार करते रहे।


इस बीच ईडी ने आर्षिक फार्मा के संचालक मनोहर लाल जायसवाल को मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। आरोप है कि मनोहर लाल ने अपनी सहयोगी कंपनी इधिका साइंसेस के जरिए भारी मात्रा में कफ सिरप की सप्लाई कई राज्यों में की थी।


STF की पूछताछ से बड़ा खुलासा

सरकार की ओर से गठित स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार आरोपित अमित सिंह टाटा और बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह से पूछताछ पूरी कर ली है। पूछताछ में सामने आई अहम जानकारियां ईडी के साथ साझा की गई हैं।

जांच में कफ सिरप सिंडिकेट से जुड़ी 14 नई फर्मों और उनके संचालकों के नाम सामने आए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इनसे भी जल्द पूछताछ की जाएगी। अब तक करीब 300 से अधिक फर्जी फर्मों की पहचान हो चुकी है, जिनके दस्तावेज और बैंक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

शुभम के ससुराल तक पहुंची जांच

ईडी और एसआईटी की जांच अब शुभम जायसवाल के ससुराल तक पहुंच गई है। सोनिया रोड स्थित अमर नगर कॉलोनी में स्थित ससुराल में टीम ने कई दौर की पूछताछ की है। साली, साले और अन्य रिश्तेदारों के बैंक खातों, संपत्तियों और लेनदेन की जांच की जा रही है। ईडी को कुछ संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों के संकेत मिले हैं, जिनकी विस्तृत जांच जरूरी बताई जा रही है।

सफेदपोश और अफसर भी जांच के घेरे में

अब तक की जांच में सामने आया है कि शुभम को संरक्षण देने और उसके अवैध कारोबार को आगे बढ़ाने में ड्रग विभाग के पूर्व अधिकारी, बिल्डर, होटल कारोबारी और कुछ सफेदपोश लोग भी शामिल हो सकते हैं।

शुभम के सीए विष्णु अग्रवाल के कार्यालय की तलाशी में कई फर्मों और बैंक खातों के अहम दस्तावेज मिले हैं। रिश्तेदारों के नाम पर फर्म बनाकर यूपी, बिहार, झारखंड, कोलकाता और बंगाल से होते हुए बांग्लादेश तक कफ सिरप की सप्लाई की गई। ईडी अब शुभम के पार्टनर विशाल मल्होत्रा, गौरव जायसवाल, वरुण सिंह और उनके करीबियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की तैयारी कर रही है।