Movie prime

राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद पहली बार काशी पहुंचे सिद्धार्थ शंभू, BJP महानगर अध्यक्ष से की मुलाकात

 
राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद पहली बार काशी पहुंचे सिद्धार्थ शंभू, BJP महानगर अध्यक्ष से की मुलाकात
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ शंभू ने राष्ट्रीय टीम में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अपने प्रथम काशी आगमन पर बुधवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि से शिष्टाचार मुलाकात की। सिद्धार्थ शंभू ने महानगर अध्यक्ष के आवास पहुंचकर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

आवास पर पहुंचने पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिद्धार्थ शंभू का अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि सिद्धार्थ शंभू को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में सचिव का दायित्व मिलना पूर्वांचल के साथ-साथ बिहार और उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ शंभू का संगठनात्मक अनुभव, समर्पण और कार्यकुशलता पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती प्रदान करेगी।

c

वहीं, सिद्धार्थ शंभू ने स्वागत के लिए महानगर अध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और तत्परता से निर्वहन करेंगे। साथ ही पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करने की बात कही।

मुलाकात के दौरान भाजपा की भावी रणनीति, आगामी कार्यक्रमों और सांगठनिक विषयों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर महानगर मंत्री अमित खरे सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।