Movie prime

काशी पहुंचे गायक कैलाश खेर, बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती में हुए शामिल, काल भैरव मंदिर में गाया ‘बम-बम-बम’ भजन
 

 
 काशी पहुंचे गायक कैलाश खेर, बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती में हुए शामिल, काल भैरव मंदिर में गाया ‘बम-बम-बम’ भजन
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। विश्व विख्यात भारतीय गायक Kailash Kher सोमवार को वाराणसी पहुंचे। काशी आगमन पर उन्होंने सबसे पहले Kashi Vishwanath Temple में बाबा की मंगला आरती में भाग लिया और विधिपूर्वक दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। आरती के दौरान वे गहरी श्रद्धा और आस्था में लीन दिखाई दिए।

मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कैलाश खेर ने अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। वहीं अपराह्न में उन्होंने Kal Bhairav Temple का भी दर्शन किया। यहां उन्होंने बाबा काल भैरव के समक्ष अपना प्रसिद्ध भजन ‘बम-बम-बम’ गाया। उनके भजन की मधुर ध्वनि से मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।

भजन के दौरान मौजूद श्रद्धालुओं ने महादेव के जयकारे लगाए और कैलाश खेर का गर्मजोशी से स्वागत किया। उनकी सुरीली आवाज सुनकर भक्त मंत्रमुग्ध हो गए और पूरा वातावरण भक्ति भाव से सराबोर हो गया।

कैलाश खेर के वाराणसी आगमन की सूचना मिलते ही मंदिरों में भक्तों और संगीत प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी। उन्होंने कहा कि काशी की यह यात्रा उनके लिए अत्यंत आध्यात्मिक अनुभव रही।

उन्होंने बताया कि संगीत और भक्ति का गहरा संबंध होता है और काशी जैसे आध्यात्मिक नगर में भजन गाने का अनुभव उनके लिए अत्यंत विशेष है। उनके अनुसार इस यात्रा ने उनके भीतर नई ऊर्जा का संचार किया और भक्तों के बीच भी भक्ति और आध्यात्मिकता का संदेश दिया।

काशी में उनके आगमन और भजन गायन की चर्चा सोशल मीडिया पर भी खूब रही, जहां लोगों ने उनकी संगीत साधना और भक्ति भाव की सराहना की।