Movie prime

वाराणसी में महिला आयोग की जनसुनवाई में पहुंचीं छह शिकायतें, दो पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश
 

 
 वाराणसी में महिला आयोग की जनसुनवाई में पहुंचीं छह शिकायतें, दो पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। इस दौरान छह शिकायतें सामने आईं। उन्होंने मौके पर मौजूद सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) को दो मामलों का तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। बाकी चार शिकायतें जांच के लिए संबंधित विभागों को भेजी गईं।

जनसुनवाई के बाद गीता विश्वकर्मा ने पत्रकारों को बताया कि पिछली सुनवाई में आईं 45 शिकायतों में से 35 का निस्तारण हो चुका है। बाकी 10 मामलों में जांच जारी है। संबंधित विभागों की रिपोर्ट मिलने के बाद उन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार कम समय मिलने से जनसुनवाई की सूचना कम लोगों तक पहुंच सकी।

एक ट्रांसजेंडर शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें काम से हटा दिया गया है। उन्होंने खुद को दोबारा काम पर रखने या किसी अन्य ट्रांसजेंडर व्यक्ति को रोजगार देने की मांग की। इस पर गीता विश्वकर्मा ने समाज कल्याण विभाग और जिला प्रोबेशन अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।