Movie prime

वाराणसी में चुनाव आयोग के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, पिंडदान कर उठाए निष्पक्षता पर सवाल

 
वाराणसी में चुनाव आयोग के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, पिंडदान कर उठाए निष्पक्षता पर सवाल
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : मतदाता सूची से नाम काटे जाने और कथित अनियमितताओं के विरोध में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविदास घाट पर चुनाव आयोग का प्रतीकात्मक पिंडदान कर विरोध प्रदर्शन किया। कैंट विधानसभा क्षेत्र से सपा के टिकट के दावेदार राजत वाल्मीकि के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में गड़बड़ियों और योग्य मतदाताओं के नाम काटे जाने से लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से मतदाता सूची की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की।

c

मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग

प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है और किसी भी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से नहीं हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक योग्य नागरिक को मतदान का अधिकार मिलना चाहिए और इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है।

कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक पिंडदान के माध्यम से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए मतदाता सूची से जुड़ी शिकायतों की निष्पक्ष जांच और आवश्यक सुधार की मांग उठाई।

c

बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के महानगर महासचिव योगेंद्र यादव, महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव आरती यादव, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अनिल साहू, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के विधानसभा अध्यक्ष साहिल खान, व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष काशीनाथ गुप्ता, कैंट विधानसभा लोहिया वाहिनी अध्यक्ष अंकित यादव, कैंट विधानसभा प्रभारी अमन यादव, राजा बाबू विश्वकर्मा, रामनगर जोन प्रभारी विनोद यादव और अखिलेश गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

c