Movie prime

BLW में सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान, दीवारों से हटाए पोस्टर-बैनर

 
BLW में सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान, दीवारों से हटाए पोस्टर-बैनर
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में स्पेशल कैंपेन 6.0 और स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों और बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में केंद्रीय चिकित्सालय, कर्मशाला और विभिन्न कार्यालयों में साफ-सफाई, पुराने रिकॉर्ड के प्रबंधन, अनुपयोगी सामान को हटाने और अपशिष्ट निस्तारण से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

अभियान का उद्देश्य बरेका परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के साथ कर्मचारियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

केंद्रीय चिकित्सालय और कर्मशाला के कार्यालयों में विशेष सफाई

स्पेशल कैंपेन 6.0 के अंतर्गत बरेका केंद्रीय चिकित्सालय स्थित प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान पुराने रिकॉर्ड और अनुपयोगी सामान को हटाकर कार्यालय को व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया गया।

इसी क्रम में लोको डिवीजन के प्लानिंग, पीपीसी और प्रोग्रेस कार्यालयों में भी साफ-सफाई की गई। यहां पुराने दस्तावेजों, अनुपयोगी फर्नीचर और अन्य सामान को हटाकर कार्यस्थलों को अधिक उपयोगी बनाने की दिशा में काम किया गया।

c

दीवारों और खंभों से हटाए गए पोस्टर-बैनर

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बरेका के विभिन्न कार्यालयों की दीवारों और खंभों पर लगे पोस्टर, स्टिकर और बिना अनुमति लगाए गए बैनरों को हटाने का अभियान चलाया गया।

इसके साथ ही पोस्टर हटाए गए स्थानों पर दोबारा सफेदी और रंग-रोगन करने पर जोर दिया गया, ताकि परिसर की सुंदरता बनी रहे और अनधिकृत पोस्टर लगाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाई जा सके।

नगर निगम के सहयोग से पुराने कचरे का निस्तारण

बरेका में लंबे समय से जमा पुराने कचरे यानी लेगेसी वेस्ट के उचित निस्तारण के लिए नगर निगम के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है।

इसके तहत कचरा संग्रहण स्थल पर ही प्लास्टिक, धातु और ई-वेस्ट जैसी पुनर्चक्रण योग्य सामग्रियों को अलग किया जा रहा है। इसके अलावा जैविक और गैर-पुनर्चक्रण योग्य कचरे की अलग-अलग छंटाई कर उचित निस्तारण की व्यवस्था की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य कचरा प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।

c

रेलवे क्रॉसिंग के आसपास भी चला सफाई अभियान

स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत बरेका के प्रशासनिक भवन के सामने स्थित दोनों रेलवे क्रॉसिंग के आसपास भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान क्रॉसिंग के आसपास उगी घास, कूड़ा और अन्य गंदगी हटाकर क्षेत्र को साफ और व्यवस्थित बनाया गया।

बरेका प्रशासन की ओर से कर्मचारियों और परिसर में आने वाले लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही संसाधनों के बेहतर उपयोग, कचरे के उचित निस्तारण और कार्यस्थलों की नियमित साफ-सफाई के लिए सामूहिक भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है।