Movie prime

शिक्षक दिवस पर Smart School में खास आयोजन, BGT ने शिक्षकों और छात्रों को किया सम्मानित

 
शिक्षक दिवस पर Smart School में खास आयोजन, BGT ने शिक्षकों और छात्रों को किया सम्मानित
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : शिक्षक दिवस के अवसर पर Benaras Global Times (BGT) डिजिटल मीडिया की ओर से स्मार्ट स्कूल, मच्छोदरी में शिक्षकों के सम्मान एवं विद्यार्थियों के लिए विशेष Career Guidance और Personality Development कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिक्षा, संस्कार, करियर चयन तथा व्यक्तित्व विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया।

c

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त करियर काउंसलर, मोटिवेशनल स्पीकर एवं मेंटर रविंद्र सहाय ‘कैरियर गुरु’ रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ सहज, रोचक और संवादात्मक अंदाज में बातचीत करते हुए जीवन में सफलता के लिए जरूरी संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास, सही करियर चयन और भविष्य की योजना से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

c

खेल-खेल में बच्चों को सिखाए सफलता के मंत्र

रविंद्र सहाय ने विद्यार्थियों से कई प्रेरक और ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछे। बच्चों ने भी उत्साह के साथ आगे बढ़कर उनके सवालों के जवाब दिए। इस दौरान विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि जीवन में सफलता केवल अच्छे अंक हासिल करने तक सीमित नहीं है। सही सोच, अनुशासन, अच्छे संस्कार, आत्मविश्वास और स्पष्ट लक्ष्य भी सफलता के लिए बेहद जरूरी हैं।

c

उन्होंने कहा कि सही करियर का चुनाव तभी संभव है, जब विद्यार्थी स्वयं को पहचाने, अपनी रुचि और क्षमता को समझे और समय रहते अपने भविष्य की सही योजना तैयार करे।

मेडल और पुस्तक पाकर उत्साहित हुए विद्यार्थी

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उनकी सहभागिता और उत्साहवर्धन के लिए मेडल एवं पुस्तकें प्रदान की गईं। सम्मान स्वरूप मेडल और पुस्तकें पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। पुरस्कार प्राप्त करने को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

c

आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ जीवन के व्यावहारिक पहलुओं को समझने, अपनी प्रतिभा पहचानने और भविष्य के प्रति गंभीरता से सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।

c

शिक्षकों के योगदान को भी किया गया सम्मानित

शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में शिक्षकों के योगदान और उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को भी सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और भविष्य को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

c

कार्यक्रम ने शिक्षा, संस्कार, करियर मार्गदर्शन और व्यक्तित्व विकास को एक मंच पर जोड़ते हुए विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक वातावरण तैयार किया।

c

कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरिकेश पाल (प्रधानाचार्य), राजकुमार (सहायक प्रधानाचार्य), रविंद्र सहाय (करियर काउंसलर), अमित श्रीवास्तव (कहानीकार), बृहस्पति राज पांडेय (रिपोर्टर/उपसंपादक), आर्यन कुमार गुप्ता, मो. शोएब, सरोज, डॉ. राजीव प्रताप सिंह, डॉ. अखिलेश कुमार सिंह, संदीप कुमार वर्मा, कृष्ण मुरारी बिन्द, अनिल कुमार सिंह, आकांक्षा मौर्या, विनोद कुमार, नीरज कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

c