Movie prime

BLW में सोशल मीडिया को लेकर विशेष ट्रेनिंग, कर्मचारियों को बताए गए जरूरी नियम

 
BLW में सोशल मीडिया को लेकर विशेष ट्रेनिंग, कर्मचारियों को बताए गए जरूरी नियम
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW) में शुक्रवार को कर्मचारियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित, विवेकपूर्ण और जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने कर्मचारियों को सोशल मीडिया के उपयोग से जुड़े नियमों, सावधानियों और आधिकारिक मर्यादाओं की जानकारी दी।

सोशल मीडिया पर संगठन की प्रतिष्ठा का रखें ध्यान

‘सार्वजनिक सेवा में सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग’ विषय पर आयोजित प्रशिक्षण सत्र में राजेश कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर साझा की जाने वाली सूचनाओं, टिप्पणियों और विचारों का प्रभाव न केवल संबंधित कर्मचारी की व्यावसायिक छवि, बल्कि संगठन की प्रतिष्ठा पर भी पड़ सकता है।

उन्होंने कर्मचारियों को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय निष्पक्षता, व्यावसायिक प्रतिबद्धता और सूचना की गोपनीयता बनाए रखने की आवश्यकता बताई।

c

रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों की दी जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान रेलवे बोर्ड के पीआर मैनुअल-2007 के अध्याय चार में मीडिया से संवाद संबंधी प्रावधानों और सोशल मीडिया से जुड़े दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।

राजेश कुमार ने कर्मचारियों को बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आधिकारिक सूचनाएं साझा करते समय निर्धारित नियमों का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने अपुष्ट सूचनाओं को साझा करने से बचने और सार्वजनिक संवाद के दौरान संयमित भाषा का इस्तेमाल करने पर जोर दिया।

c

कर्मचारियों को बताए सोशल मीडिया के 'क्या करें और क्या न करें'

प्रशिक्षण सत्र में कर्मचारियों को सोशल मीडिया के उपयोग से संबंधित जरूरी सावधानियों के बारे में विस्तार से समझाया गया। इसमें आधिकारिक जानकारी की गोपनीयता, डिजिटल माध्यमों पर जिम्मेदार व्यवहार और संगठन की गरिमा बनाए रखने जैसे विषय शामिल रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने सोशल मीडिया के उपयोग से जुड़े विभिन्न सवाल भी पूछे, जिनका जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देना उद्देश्य

बरेका प्रशासन के अनुसार, प्रशिक्षण सत्र का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों में सोशल मीडिया के प्रति जिम्मेदार दृष्टिकोण विकसित करना और डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित एवं सतर्क उपयोग को प्रोत्साहित करना था। साथ ही, कर्मचारियों को आधिकारिक मर्यादाओं का पालन करते हुए बरेका की सकारात्मक छवि बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया।

c