श्रीश्री रविशंकर आज आएंगे वाराणसी, रुद्राक्ष सेंटर में सत्संग और ध्यान सत्र
आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर 17 मार्च को वाराणसी पहुंचेंगे। वह काशी विश्वनाथ धाम और विशालाक्षी मंदिर में दर्शन करेंगे। शाम चार बजे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में सत्संग, ध्यान और भजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद शाम को ही उनका प्रस्थान होगा।
वाराणसी: आध्यात्मिक गुरु और Art of Living Foundation के प्रणेता श्री श्री रविशंकर मंगलवार 17 मार्च को काशी पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर अनुयायियों में उत्साह का माहौल है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रीश्री रविशंकर दोपहर करीब ढाई बजे लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (बाबतपुर) पहुंचेंगे। वहां से सीधे काशी विश्वनाथ धाम जाएंगे, जहां वे बाबा विश्वनाथ के दर्शन और पूजन करेंगे। इसके बाद वह विशालाक्षी टेंपल में भी दर्शन करेंगे।
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में होगा विशेष सत्र
शाम चार बजे रूद्राक्ष कंवेशन सेंटर में श्रीश्री रविशंकर अपने अनुयायियों से मुलाकात करेंगे। यहां ध्यान, भजन, गान और सत्संग का विशेष आयोजन किया जाएगा। इस दौरान वह जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति पर अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद श्रीश्री रविशंकर शाम को ही वाराणसी से रवाना हो जाएंगे।
