Movie prime

वाराणसी में प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आगाज, सिगरा स्टेडियम में जुटे यूपीभर के तैराक

 
वाराणसी में प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आगाज, सिगरा स्टेडियम में जुटे यूपीभर के तैराक
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा में रविवार को ‘प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष/महिला तैराकी प्रतियोगिता-2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश तैराकी संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा वाराणसी महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया।

खेल संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर

खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘खेलो इंडिया’ जैसे अभियानों के जरिए युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए बेहतर माहौल और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी तैराकों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

प्रतियोगिता की विभिन्न तैराकी स्पर्धाओं के समापन के बाद मुख्य अतिथि प्रदीप अग्रहरि ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखकर स्टेडियम में मौजूद खेल प्रेमियों ने उनका उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम में चंद्रशेखर उपाध्याय, प्रमील पाण्डेय, अमित खरे, हीरा यादव सहित खेल विभाग और उत्तर प्रदेश तैराकी संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।