Movie prime

काशी विद्यापीठ के छात्र पहुंचे गांव, शुरू हुआ खास ग्रामीण शिविर

 
काशी विद्यापीठ के छात्र पहुंचे गांव, शुरू हुआ खास ग्रामीण शिविर
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाज कार्य विभाग द्वारा तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए ग्रामीण शिविर का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को दो समूहों में विभाजित कर अलग-अलग गांवों में फील्ड वर्क के लिए भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, आशादीप विद्याश्रम संस्था के सहयोग से टिकरी ग्राम सभा के नरोत्तमपुर में शिविर आयोजित किया गया है, जहां विभाग की ओर से 40 विद्यार्थियों को भेजा गया है। इस शिविर में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन प्रो. संजय और प्रो. अनिल चौधरी कर रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर नई दिशा संस्था के माध्यम से ग्राम सभा बच्छांव में भी शिविर लगाया गया है। यहां विभाग की ओर से 61 विद्यार्थियों को भेजा गया है, जिनका मार्गदर्शन प्रो. चन्द्रशेखर सिंह और प्रो. भावना वर्मा कर रहे हैं।

समाज कार्य विभाग की विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो. वंदना सिन्हा ने बताया कि ग्रामीण शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में व्यावसायिक कौशल और फील्ड अनुभव विकसित करना है। इस दौरान विद्यार्थियों को ग्राम स्तर पर विभिन्न गतिविधियों से परिचित कराया जा रहा है।

शिविर के तहत विद्यार्थियों को ग्राम प्रोफाइल तैयार करना, हाउसहोल्ड सर्वे करना, पीआरए (Participatory Rural Appraisal) विधि से गांव की समस्याओं की पहचान करना और ग्रुप वर्क प्रेजेंटेशन जैसे कार्य दिए गए हैं।

विश्वविद्यालय का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को जमीनी स्तर पर काम करने का अनुभव मिलता है और समाज के प्रति उनकी समझ भी मजबूत होती है।