Movie prime

BHU में CJP के समर्थन में छात्रों ने निकाला विरोध मार्च, की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन की गूंज अब काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) तक पहुंच गई है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में सोमवार शाम बड़ी संख्या में छात्रों का विरोध प्रदर्शन करीब दो घंटे तक चला। शाम करीब 4 बजे बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय के विश्व मंदिर के सामने एकत्र हुए और वहां से मार्च निकालते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आगे बढ़े।

मार्च के दौरान प्रशासन ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर छात्रों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी छात्र आगे बढ़ते रहे। आखिरकार सरसुंदर लाल अस्पताल के सामने पुलिस प्रशासन ने मार्च को रोक दिया।

यहां छात्रों ने करीब एक घंटे तक नारेबाजी और सभा की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सरकार पर छात्रों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की।

करीब एक घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत की और उन्हें शांत कराया। इसके बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त कर दिया। पूरे प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल और विश्वविद्यालय की प्रॉक्टोरियल टीम मौके पर तैनात रही तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई।