Movie prime

गर्मी में यात्रियों को राहत: बनारस से कोलकाता व मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनें शुरू
 

 
 गर्मी में यात्रियों को राहत: बनारस से कोलकाता व मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनें शुरू
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। गर्मी के मौसम में लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। अधिकांश विशेष ट्रेनों का संचालन मई के पहले सप्ताह से शुरू होकर जुलाई तक जारी रहेगा।

पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से बनारस से कोलकाता के बीच विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। ट्रेन संख्या 05048, 21 और 28 अप्रैल को हर मंगलवार को सुबह 10:45 बजे बनारस स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन वाराणसी, औड़िहार, गाजीपुर, बलिया, सोनपुर, जसीडीह, आसनसोल और दुर्गापुर होते हुए अगले दिन सुबह 6:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 05047 कोलकाता से 22 और 29 अप्रैल को हर बुधवार को सुबह 8:25 बजे प्रस्थान करेगी और आसनसोल, चित्तरंजन, सोनपुर, बरौनी व छपरा के रास्ते अगले दिन सुबह 4:15 बजे बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

इसके अलावा बनारस से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) के बीच भी समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार, ट्रेन संख्या 01073 (लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस) 6 मई से 15 जुलाई तक हर बुधवार और बृहस्पतिवार को दोपहर 12:15 बजे मुंबई से चलकर अगले दिन रात 11:30 बजे बनारस पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 01074 (बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस) 8 मई से 17 जुलाई तक (12 जून को छोड़कर) हर शुक्रवार और शनिवार को सुबह 5:30 बजे बनारस से रवाना होगी। यह ट्रेन झांसी, इटारसी, खंडवा और भुसावल होते हुए अगले दिन शाम 4:40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि 6 मई को 01073 के स्थान पर ट्रेन संख्या 01125 तथा 12 जून को 01074 के स्थान पर ट्रेन संख्या 01126 संचालित की जाएगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के समय और आरक्षण की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें।