Movie prime

बरेका इंटर कॉलेज में प्रतिभा खोज परीक्षा का सफल आयोजन, 480 छात्रों ने लिया भाग
 

 
 बरेका इंटर कॉलेज में प्रतिभा खोज परीक्षा का सफल आयोजन, 480 छात्रों ने लिया भाग
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) स्थित बरेका इंटर कॉलेज में आज कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एसवीए कोचिंग, पहाड़ी गेट, वाराणसी के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें कुल 480 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरेका केंद्रीय चिकित्सालय के वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी डॉ. मिनहाज अहमद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक कार्मिक अधिकारी राम प्रवेश यादव एवं जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि डॉ. मिनहाज अहमद ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करती हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को भविष्य की चुनौतियों और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मानसिक रूप से तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य ए. के. माहेश्वरी, शिक्षकगण दिनेश सिंह, विकास पांडेय एवं तेज बहादुर सिंह सहित संस्थान के कई पदाधिकारियों और सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम का संचालन उपसचिव अरविंद तिवारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पुस्तकालय सचिव आनंद कुमार राय ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के संयोजक सचिव आलोक कुमार सिंह एवं उपसचिव अरविंद तिवारी रहे।