Movie prime

टीबी उन्मूलन अभियान को मिलेगी नई धार, बड़ागांव में पंचायत सहायकों को किया गया जागरूक
 

वाराणसी के बड़ागांव ब्लॉक में टीबी उन्मूलन अभियान को मजबूत करने के लिए पंचायत सचिवों और सहायकों का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। वक्ताओं ने टीबी के लक्षण, इलाज और रोकथाम की जानकारी दी। पंचायत प्रतिनिधियों से गांव स्तर पर मरीजों की पहचान, जांच और उपचार में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।

 
टीबी उन्मूलन अभियान को मिलेगी नई धार, बड़ागांव में पंचायत सहायकों को किया गया जागरूक
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : टीबी उन्मूलन अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव के अंतर्गत विकास खंड सभागार में ग्राम पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने की।

अध्यक्षीय संबोधन में सुनील कुमार सिंह ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर सतर्कता, जागरूकता और सक्रिय सहभागिता बेहद आवश्यक है। पंचायत प्रतिनिधि इस अभियान की सबसे मजबूत कड़ी हैं, जिनकी भूमिका से गांव स्तर पर समय पर पहचान और उपचार संभव हो सकता है।

c

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था की प्रतिनिधि करीना शाह एवं सत्येंद्र सिंह ने टीबी के कारण, लक्षण, बचाव और उपचार की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी रहना, लगातार बुखार, वजन कम होना और रात में अधिक पसीना आना टीबी के प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करानी चाहिए।

c

वक्ताओं ने बताया कि टीबी एक संक्रामक लेकिन पूरी तरह से इलाज योग्य बीमारी है और सरकारी अस्पतालों में इसकी जांच एवं उपचार की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है। समय पर इलाज न होने पर रोग गंभीर रूप ले सकता है।

c

इस अवसर पर पंचायत सहायकों और ग्राम पंचायत सचिवों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संभावित टीबी मरीजों की पहचान कर उन्हें जांच व उपचार के लिए प्रेरित करें तथा इलाज के दौरान सहयोग प्रदान करें। साथ ही टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने और रोगियों को सामाजिक समर्थन देने पर जोर दिया गया।

c

कार्यक्रम के अंत में टीबी मुक्त वाराणसी के संकल्प को साकार करने के लिए सभी से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। इस अवसर पर करीना शाह, पल्लवी लुटे, सत्येंद्र सिंह सहित विकास खंड के सभी पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायक उपस्थित रहे।