Movie prime

NOINO का द्विवर्षीय महाधिवेशन वाराणसी में संपन्न, राष्ट्रहित और श्रमिकहित के संकल्प के साथ जुटे LIC अधिकारी

 
NOINO का द्विवर्षीय महाधिवेशन वाराणसी में संपन्न, राष्ट्रहित और श्रमिकहित के संकल्प के साथ जुटे LIC अधिकारी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के प्रथम श्रेणी अधिकारियों के प्रमुख संगठन नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंश्योरेंस ऑफिसर्स (NOINO) का द्विवर्षीय महाधिवेशन एवं त्रैमासिक सम्मेलन शनिवार को भेलूपुर स्थित होटल डॉल्फिन ग्रैंड में आयोजित किया गया। भारतीय मजदूर संघ (BMS) से संबद्ध संगठन के इस सम्मेलन में वाराणसी मंडल के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में प्रथम श्रेणी अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, भगवान विश्वकर्मा और भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान श्रमिक गीत भी प्रस्तुत किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता वाराणसी यूनिट के अध्यक्ष सुरेश कुमार मिश्रा ने की।

‘राष्ट्रवाद हमारी विचारधारा’

मुख्य वक्ता NOINO के राष्ट्रीय महासचिव राजेश दुबे ने संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठन की विचारधारा राष्ट्रवाद है और श्रम आंदोलन की सफलता तभी संभव है, जब वह जन आंदोलन का रूप ले।

उन्होंने कहा कि ‘राष्ट्र का औद्योगीकरण, उद्योगों का श्रमीकीकरण और श्रमिकों का राष्ट्रीयकरण’ संगठन की कार्यशैली का आधार है। उन्होंने सामाजिक उत्तरदायित्वों में संगठन की सक्रिय भागीदारी पर भी जोर दिया।

उत्तर मध्य क्षेत्र के जोनल सेक्रेटरी संजीव दुबे ने कहा कि पूरे क्षेत्र में NOINO अपनी मूल्य आधारित कार्यशैली और जागरूकता के लिए पहचान रखता है। वहीं भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ चिंतक एवं मुख्य अतिथि विद्यासागर राय ने दत्तोपंत ठेंगड़ी के विचारों को याद करते हुए उद्योग और श्रमिकों के बीच निरंतर समन्वय पर जोर दिया।

वाराणसी मंडल की उपलब्धियों की सराहना

सम्मेलन में वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक राजेश कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में मंडल की उपलब्धियों की सराहना की गई। बताया गया कि पिछले ढाई वर्षों में वाराणसी मंडल ने 600 करोड़ रुपये से अधिक की प्रीमियम आय अर्जित की है। इसे अधिकारियों के टीमवर्क और सकारात्मक कार्य संस्कृति का परिणाम बताया गया।

कार्य-जीवन संतुलन पर जोर

अधिवेशन में देश, संस्था और कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास के साथ कार्य-जीवन संतुलन (Work-Life Balance) और सकारात्मक कार्य वातावरण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सम्मेलन में संगठन की आगामी कार्ययोजना और कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम का संचालन अजय प्रताप सिंह ने किया। महामंत्री प्रतिवेदन संजय कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव रंजन पाठक ने किया।

सात जिलों के अधिकारियों ने लिया हिस्सा

सम्मेलन में वाराणसी मंडल के अंतर्गत आने वाले वाराणसी, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र की विभिन्न शाखाओं के सैकड़ों प्रथम श्रेणी अधिकारी शामिल हुए।

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष प्रमील पाण्डेय, विपणन प्रबंधक मनीष मल्होत्रा, प्रबंधक (कार्मिक) विवेकानंद झा, विवेक खत्री, अभिजीत कुमार, सुब्रमण्यम नरसिम्हा, अजय कुमार गुप्ता, अनिल कुमार सिंह, अरुण बरुई, संतोष कुमार जोशी, जीत प्रकाश, श्याम जी, विजय शंकर पांडे, अंजू जायसवाल, अनुराग रंजन, आनंद मोहन, मनीष कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार, श्रीप्रकाश वर्मा, ज्योति मेहरा, शरद कुमार श्रीवास्तव, उपेंद्र कुमार, आलोक कुमार, विष्णु शरण सिंह, अरविंद कुमार राय, मंजुल मयंक सिंह, गिरीश चंद्र शुक्ला, नीरज कुमार श्रीवास्तव, शंभूनाथ पांडे, भगवान शरण सिंह और मुकेश कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।