Movie prime

वाराणसी में तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, 3.6 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा पानी

 
वाराणसी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग (CWC) के राजघाट गेज स्थल से 16 अगस्त 2026 की सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक गंगा का जलस्तर 64.58 मीटर दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में नदी के जलस्तर में कुल 86 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है।

आंकड़ों के अनुसार गंगा का जलस्तर फिलहाल 3.6 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। वहीं, 1000 बजे के आंकड़ों में जलस्तर बढ़ने की रफ्तार करीब 6 सेंटीमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई। इस दौरान बारिश नहीं हुई है, इसके बावजूद नदी के बढ़ते जलस्तर ने प्रशासन और तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

राजघाट पर गंगा का चेतावनी स्तर 70.262 मीटर और खतरे का स्तर 71.262 मीटर निर्धारित है। फिलहाल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 6.68 मीटर नीचे है। गंगा का उच्चतम बाढ़ स्तर (HFL) 73.901 मीटर दर्ज है। जलस्तर में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही तो आने वाले समय में स्थिति पर नजर रखना बेहद जरूरी होगा। प्रशासन और संबंधित विभाग नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी कर रहे हैं।