Movie prime

चौबेपुर के मुनारी बाजार में दो समुदायों के बीच मारपीट और चाकूबाजी, पांच घायल

 
चौबेपुर के मुनारी बाजार में दो समुदायों के बीच मारपीट और चाकूबाजी, पांच घायल
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के मुनारी बाजार में बीती देर रात दो समुदायों के बीच मारपीट और चाकूबाजी की घटना हुई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों में राजेश सोनकर, पिंटू सोनकर और किशन शामिल हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया और देखते ही देखते दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गई। इस दौरान चाकूबाजी भी हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई। एसीपी सारनाथ डॉक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में चौबेपुर थाना पुलिस के साथ चोलापुर, सारनाथ और पीएसी बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।