Movie prime

इमरजेंसी में ऐसे मिलेगा ब्लड! काशी विद्यापीठ के छात्रों को ‘लाइफ सेवर आर्मी’ पोर्टल की दी जानकारी

 
इमरजेंसी में ऐसे मिलेगा ब्लड! काशी विद्यापीठ के छात्रों को ‘लाइफ सेवर आर्मी’ पोर्टल की दी जानकारी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर गुरुवार को रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना एवं समाजशास्त्र विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ तथा जयनम जीविका फाउंडेशन और लाइफ सेवर आर्मी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

समाजशास्त्र विभाग के थिएटर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो. भारती रस्तोगी ने स्वयंसेवकों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए विद्यार्थियों को जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया।

c

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि लाइफ सेवर आर्मी के स्टेट कोऑर्डिनेटर राहुल वर्मा ने छात्र-छात्राओं को आपात स्थिति में रक्त उपलब्ध कराने वाले ‘लाइफ सेवर आर्मी’ इमरजेंसी पोर्टल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से जरूरत के समय रक्तदाताओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलती है। उन्होंने उपस्थित स्वयंसेवकों को पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराने के लिए भी प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. कृष्ण मोहन द्विवेदी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. दिनेश सिंह कुशवाहा, डॉ. कृष्ण मोहन द्विवेदी, डॉ. पीयूष श्रीवास्तव, डॉ. संजय कुमार सोनकर, स्वतंत्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

c