Movie prime

वाराणसी में बदला कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय, BSA ने जारी किया नया आदेश

 
fte54y
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। वाराणसी में बढ़ती गर्मी और विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) भूपेंद्र सिंह ने शुक्रवार देर शाम इस संबंध में नया आदेश जारी किया।

जारी आदेश के अनुसार, जनपद के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, सीबीएसई (CBSE) और आईसीएसई (ICSE) बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अब कक्षाओं का संचालन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा।

इससे पहले इन स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित था। नए आदेश के तहत विद्यालयों का संचालन शनिवार से ही नई समय-सारिणी के अनुसार सुनिश्चित किया जाएगा।

BSA भूपेंद्र सिंह ने जनपद के सभी प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे आदेश का कड़ाई से पालन कराते हुए निर्धारित समय पर विद्यालय संचालित करें, ताकि विद्यार्थियों को गर्मी से राहत मिल सके और पढ़ाई भी सुचारु रूप से जारी रहे।