Movie prime

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर काशी में तिरंगा यात्रा, विधायक नीलकंठ तिवारी ने किया शुभारंभ
 

 
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर काशी में तिरंगा यात्रा, विधायक नीलकंठ तिवारी ने किया शुभारंभ
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को काशी अग्रवाल समाज की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज, टाउनहाल से शुरू हुई इस यात्रा का शुभारंभ शहर दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने किया।

तिरंगा यात्रा में काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल, प्रधानमंत्री डॉ. रचना अग्रवाल, उपसभापति आरसी जैन एवं दीपक अग्रवाल तथा मंत्री राजकिशोर चंद्र अग्रवाल सहित समाज के कई पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।

यात्रा बुलानाला, मैदागिन, मालवीय मार्केट और पराड़कर भवन होते हुए वापस अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान काशी की गलियां ‘हर हर महादेव’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठीं।

तिरंगा यात्रा में अग्रसेन इंटर कॉलेज की प्रबंधक डॉ. गरिमा टकसाली, सहायक प्रबंधक पवन मित्तल, प्रधानाचार्य संगीता बनर्जी, अग्रसेन महाजनी इंटर कॉलेज के प्रबंधक पंकज एलआईसी समेत समाज के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

काशी अग्रवाल समाज द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों अग्रसेन महाजनी इंटर कॉलेज एवं अग्रसेन डिग्री कॉलेज की छात्राएं और शिक्षकगण भी बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हुए। छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ उत्साहपूर्वक यात्रा में आगे बढ़ीं।

कार्यक्रम में अमिता अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अग्रसेन डिग्री कॉलेज की डॉ. संगीता श्रीवास्तव, डॉ. शुभा सक्सेना, डॉ. वंदना पाण्डेय, डॉ. विनोद उपाध्याय, डॉ. अनिल शास्त्री, डॉ. चंदन सिंह, बब्बन तिवारी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। समाज के पदाधिकारियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश देते हुए स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को उत्साहपूर्वक मनाया।