Movie prime

TMC सांसद महुआ मोइत्रा की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में जारी हुआ अरेस्ट वारंट

 
mahuwa
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कृष्णानगर डिस्ट्रिक्ट और सेशंस कोर्ट ने बुधवार को उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। यह कार्रवाई कोर्ट में लगातार गैरहाजिर रहने के बाद की गई है।

दरअसल, महुआ मोइत्रा पर 12 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, देश के युवाओं और सैनिकों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने का आरोप है। इस मामले को लेकर 17 जून को कृष्णानगर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी।

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने महुआ मोइत्रा को कई बार समन जारी कर कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया। इसके बावजूद वह सुनवाई के दौरान

अदालत में पेश नहीं हुईं। बताया गया कि उन्हें तीन बार समन जारी किया गया था।

असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर शीर्षेंदु दास ने एएनआई को बताया कि बुधवार को महुआ मोइत्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि उनके बयान को लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी विरोध जताया था।

शीर्षेंदु दास के मुताबिक, 18 जून को कोर्ट में पेश होने की अंतिम तारीख थी, लेकिन महुआ मोइत्रा उस दिन भी अदालत नहीं पहुंचीं। इसके बाद 19 जून को कोर्ट ने उन्हें बुधवार को पेश होने का एक और मौका दिया। बुधवार को भी उनके अदालत में उपस्थित नहीं होने पर डिस्ट्रिक्ट एवं सेशंस कोर्ट के जज दिव्येंदु दास ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।

अदालत की इस कार्रवाई के बाद अब मामले में महुआ मोइत्रा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।