Movie prime

दर्दनाक हादसा: गंगा स्नान के दौरान दो किशोरों की डूबकर मौत, NDRF ने निकाले शव

 
 दर्दनाक हादसा: गंगा स्नान के दौरान दो किशोरों की डूबकर मौत, NDRF ने निकाले शव
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र के डोमरी के सामने गुरुवार को गंगा नदी में स्नान करने गए तीन किशोरों में से दो डूबकर मौत के शिकार हो गए। मृतक दोनों किशोर चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर गांव निवासी मोहम्मद इस्माइल (17) और अमान (17) थे। तीसरे साथी मोहम्मद आतिफ ने शोर मचाया, लेकिन तब तक दोनों गहरे पानी में समा चुके थे।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। एनडीआरएफ की टीम और गोताखोर सनी, अजय व सोनू ने करीब आधे घंटे की खोजबीन के बाद दोनों किशोरों के शव नदी से बरामद कर लिए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बताया जाता है कि स्कूल की छुट्टी के बाद तीनों किशोर घर जाने के बजाय पड़ाव स्थित अपनी दुकान पर बैग रखकर गंगा स्नान करने चले गए थे। डूबने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन और मोहल्ले के लोग घटनास्थल पर पहुंचकर गमगीन हो गए।