Movie prime

रेलवे ने बदला 13 ट्रेनों का रूट, गोरखपुर कैंट-उनौला के बीच काम के चलते वाराणसी से गुजरेंगी गाड़ियां

गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 1 से 3 सितंबर तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। पूर्वोत्तर रेलवे ने 13 ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में परिवर्तित मार्ग से चलाने का फैसला किया है। कई ट्रेनें वाराणसी जंक्शन और बनारस होकर संचालित होंगी। यात्रियों को यात्रा से पहले रूट जरूर जांचना चाहिए।

 
रेलवे ने बदला 13 ट्रेनों का रूट
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: गोरखपुर कैंट और उनौला स्टेशनों के बीच प्रस्तावित विकास कार्य के लिए रेलवे की ओर से ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 1 से 3 सितंबर के बीच 13 ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। इनमें कई ट्रेनें वाराणसी जंक्शन और बनारस होकर संचालित होंगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, ब्लॉक के दौरान निर्धारित ट्रेनों को उनके नियमित मार्ग के बजाय वैकल्पिक रूट से चलाया जाएगा।

1 और 2 सितंबर को अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

1 और 2 सितंबर को अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस रोजा, लखनऊ जंक्शन, बाराबंकी, अयोध्या कैंट, वाराणसी जंक्शन, छपरा ग्रामीण और मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।

1 सितंबर को अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस बाराबंकी, अयोध्या कैंट, वाराणसी जंक्शन, वाराणसी सिटी, मऊ और भटनी होकर चलेगी। 2 और 3 सितंबर को जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस भटनी, मऊ, वाराणसी जंक्शन, अयोध्या कैंट और बाराबंकी के रास्ते संचालित होगी।

हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस का भी बदलेगा मार्ग

2 सितंबर को हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस छपरा, वाराणसी जंक्शन, अयोध्या कैंट और बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी। वहीं 1 सितंबर को काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से बाराबंकी, अयोध्या कैंट, वाराणसी जंक्शन, वाराणसी सिटी, मऊ और भटनी होकर जाएगी।

इन ट्रेनों के रूट में भी बदलाव

  • 2 और 3 सितंबर को पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस छपरा, वाराणसी जंक्शन, अयोध्या कैंट, बाराबंकी, लखनऊ और रोजा के रास्ते चलाई जाएगी।
  • 3 सितंबर को ललितग्राम-नई दिल्ली एक्सप्रेस छपरा, वाराणसी जंक्शन, अयोध्या कैंट और बाराबंकी होकर संचालित होगी।
  • 1 और 2 सितंबर को कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस छपरा, औड़िहार, जौनपुर जंक्शन, अयोध्या कैंट और बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।
  • 3 सितंबर को दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस छपरा, वाराणसी जंक्शन, बनारस, प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल के रास्ते जाएगी।
  • 2 सितंबर को चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन, सुलतानपुर, वाराणसी जंक्शन और छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।

खातीपुरा-दरभंगा एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से चलेगी

1 और 2 सितंबर को खातीपुरा-दरभंगा एक्सप्रेस बाराबंकी, अयोध्या कैंट, शाहगंज, मऊ, भटनी, सीवान, थावे और कप्तानगंज के रास्ते संचालित होगी। वहीं 3 सितंबर को बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी छपरा, औड़िहार, वाराणसी जंक्शन, बनारस, प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। रेलवे के इस बदलाव के कारण इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी निर्धारित यात्रा से पहले ट्रेन के रूट और संचालन की जानकारी जरूर देख लेने की सलाह दी गई है।