Movie prime

वाराणसी में मकानों के नामांतरण हुआ ऑनलाइन: घर बैठे करें आवेदन, 45 दिन में निस्तारण का लक्ष्य
 

 
 वाराणसी में मकानों के नामांतरण हुआ ऑनलाइन: घर बैठे करें आवेदन, 45 दिन में निस्तारण का लक्ष्य
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए मकानों के नामांतरण  की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब नागरिक घर बैठे ही नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रोफाइल बनाकर आसानी से नामांतरण के लिए आवेदन कर सकेंगे।

नगर निगम के मुताबिक, इस सुविधा के तहत आवेदन शुल्क मात्र 100 रुपये निर्धारित किया गया है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अधिकतम 45 दिनों के भीतर नामांतरण प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य तय किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि नामांतरण से जुड़ी शिकायतों के साथ-साथ नए निर्माण या पुनर्निर्माण के मामलों में भी नगर निगम 60 दिनों के भीतर निस्तारण करेगा। इसके लिए आवेदकों को स्वप्रमाणित प्रपत्र (फॉर्म-1) भरना होगा।

शुल्क संरचना संपत्ति के क्षेत्रफल के आधार पर तय की गई है। 1000 वर्ग फीट तक के मकान पर 1000 रुपये, 1001 से 2000 वर्ग फीट तक 2000 रुपये, 2001 से 3000 वर्ग फीट तक 3000 रुपये और 3000 वर्ग फीट से अधिक क्षेत्रफल पर 5000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

इसके साथ ही, शासन के निर्देश पर “नगर निगम (निर्धारण में संशोधन और परिवर्तन) उपविधि 2024” का नया ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया गया है। नए प्रावधानों के तहत, यदि संपत्ति की रजिस्ट्री के तीन माह के भीतर नामांतरण के लिए आवेदन किया जाता है तो कोई विलंब शुल्क नहीं देना होगा। वहीं, छह माह से अधिक की देरी होने पर निर्धारित शुल्क का 8 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क देना अनिवार्य होगा।

नगर निगम की इस पहल से लोगों को अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी और प्रक्रिया अधिक पारदर्शी व समयबद्ध बनेगी।