Movie prime

वाराणसी कैंट स्टेशन पर कछुआ तस्करी का खुलासा, दो ट्रेनों से 24 कछुए बरामद, पश्चिम बंगाल ले जाने की थी तैयारी

 
,,,
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम चेकिंग के दौरान जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने कछुआ तस्करी का मामला पकड़ा। टीम ने दो अलग-अलग ट्रेनों से कुल 24 कछुए बरामद किए। इस मामले में कुंभ एक्सप्रेस से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बरामद कछुओं को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।

जीआरपी इंस्पेक्टर रजोल नागर के मुताबिक, संयुक्त टीम ने जांच के दौरान गाड़ी संख्या 13010 दून एक्सप्रेस से छोटी प्रजाति के 18 कछुए बरामद किए। वहीं, गाड़ी संख्या 13038 कुंभ एक्सप्रेस की

जनरल बोगी से बड़े आकार के छह कछुए मिले। इस तरह दोनों ट्रेनों से कुल 24 कछुए बरामद हुए। कुंभ एक्सप्रेस से पकड़े गए आरोपी की पहचान अमेठी जिले के जगदीशपुर स्थित गांधी नगर निवासी मोनू कंजड़ के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान कथित तौर पर पता चला कि कछुओं को पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। बताया गया कि वहां के बाजार में कछुओं की काफी मांग है।

वन विभाग को सौंपे गए कछुए

बरामद कछुओं की गिनती करने के बाद संयुक्त टीम ने वन विभाग को सूचना दी और सभी कछुओं को उसके सुपुर्द कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रेलवे स्टेशन पर हुई इस कार्रवाई के बाद वन्यजीवों की अवैध तस्करी को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। मामले की जांच के जरिए तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।