Movie prime

पिंडरा के रामपुर ओवरब्रिज पर चीनी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, दो लोग घायल

 
....
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। पिंडरा क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर रामपुर ओवरब्रिज के पास चीनी से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा सुबह करीब 4 बजे का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, ट्रक (CG 15 EA 8294) जौनपुर से वाराणसी की ओर जा रहा था। इसी दौरान रामपुर ओवरब्रिज के पास अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इस दुर्घटना में ट्रक चालक और परिचालक दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

डॉक्टरों के अनुसार, चालक की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है, जबकि परिचालक का हाथ फ्रैक्चर हो गया है और उसका उपचार जारी है।

प्राथमिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार या वाहन पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।