UGC ने BHU वेबसाइट में गिनाईं खामियां: 65 बिंदुओं पर सुधार कर अपडेट करने को कहा
May 6, 2026, 10:29 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) अब तक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के तय मानकों के अनुसार अपनी वेबसाइट अपडेट नहीं कर पाया है। वेबसाइट की समीक्षा के बाद यूजीसी ने करीब 65 बिंदुओं पर सुधार करने के निर्देश जारी किए हैं।
कई अहम जानकारियां नहीं हैं अपडेट
यूजीसी ने विश्वविद्यालय से कहा है कि वेबसाइट पर विजिटर की जानकारी, आय-व्यय, विभागीय शोध, शिकायतें और उन पर की गई कार्रवाई जैसी जरूरी सूचनाओं को नियमित रूप से अपडेट किया जाए।
बीएचयू जैसे बड़े संस्थान, जिसमें 5 संस्थान, 15 संकाय और 140 से अधिक विभाग शामिल हैं, से वेबसाइट पर व्यापक और अद्यतन जानकारी की अपेक्षा की जाती है। लेकिन वर्तमान में कई सूचनाएं समय पर अपडेट नहीं हो रही हैं।
10 श्रेणियों में पाई गई कमी
यूजीसी के सेंट्रल यूनिवर्सिटी ब्यूरो द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में प्रशासनिक, एकेडमिक, प्रवेश प्रक्रिया, फीस, शोध, छात्र सुविधाएं और पुराछात्र (एलुमनाई) सहित कुल 10 श्रेणियों में सूचनाओं की कमी बताई गई है।
कंप्यूटर सेंटर को सौंपी गई जिम्मेदारी
वेबसाइट प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे बीएचयू के कंप्यूटर सेंटर ने सभी विभागों से अद्यतन जानकारी मांगी है।
कंप्यूटर सेंटर के समन्वयक के अनुसार, वेबसाइट पर सभी जरूरी लिंक और मेन्यू तैयार कर दिए गए हैं, अब विभागों को नियमित रूप से डेटा अपडेट करना होगा। इसके लिए विशेषज्ञ ऑपरेटर भी तैनात किए गए हैं।
इन बिंदुओं पर सुधार जरूरी
यूजीसी ने जिन प्रमुख बिंदुओं पर सुधार की बात कही है, उनमें शामिल हैं:
एमओए (Memorandum of Association)
वार्षिक रिपोर्ट और बैलेंस शीट
आय-व्यय और ऑडिट रिपोर्ट
एकेडमिक कैलेंडर
यूजीसी से मान्यता प्राप्त कार्यक्रम
अनुसंधान एवं विकास से जुड़ी जानकारी
छात्र सुविधाएं और प्लेसमेंट
आंतरिक शिकायत समिति और एंटी-रैगिंग सेल
एलुमनाई एसोसिएशन