Movie prime

वाराणसी पहुंचे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, काशी तमिल संगमम् में होंगे शामिल

 
वाराणसी पहुंचे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, काशी तमिल संगमम् में होंगे शामिल
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान काशी तमिल संगमम् कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वाराणसी पहुंचे है। लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट, बाबतपुर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शंखनाद, पुष्पवर्षा और जयघोष के बीच उनका जोरदार स्वागत किया गया।

स्वागत करने वालों में प्रमुख लोगों में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल


उत्तर प्रदेश सरकार मंत्री दयाशंकर मिश्रा, विधायक अश्विनी त्यागी, सौरभ श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, महापौर अशोक तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, प्रोटोकॉल प्रभारी भाजपा / क्षेत्र, उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र शैलेश पाण्डेय व अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

काशी तमिल संगमम् में भागीदारी

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान काशी तमिल संगमम् के विभिन्न सत्रों में भाग लेंगे और तमिल संस्कृति व काशी के सांस्कृतिक समागम पर महत्वपूर्ण विचार साझा करेंगे। उनके दौरे को लेकर काशी में विशेष तैयारियां की गई हैं।