Movie prime

UP बोर्ड परीक्षा-2025: नकलविहीन और सुचारू संचालन के लिए जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

UP बोर्ड परीक्षा-2025: नकलविहीन और सुचारू संचालन के लिए जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में महत्वपूर्ण ब्रीफिंग बैठक संपन्न हुई। इसमें जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

UP बोर्ड परीक्षा-2025: नकलविहीन और सुचारू संचालन के लिए जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा की गंभीरता पर जोर देते हुए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को अपने स्कूलों में छात्रों की परीक्षा संबंधी ब्रीफिंग कराने के निर्देश दिए। साथ ही, महाकुंभ के दौरान आवागमन की चुनौतियों को देखते हुए अलग रूट प्लान तैयार करने और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष उपाय करने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों को सेनेटाइज किया जाए और कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा नियमों और अनुशासन की विस्तृत जानकारी दी जाए।

UP बोर्ड परीक्षा-2025: नकलविहीन और सुचारू संचालन के लिए जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

इस अवसर पर एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा ने परीक्षा संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रकियाओं,जैसे-सिल बुकलेट खोलने, वितरण, अनुपस्थित परीक्षार्थियों के सत्यापन, वीडियो रिकॉर्डिंग आदि पर विस्तार से जानकारी दी। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह सहित सभी सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

UP बोर्ड परीक्षा-2025: नकलविहीन और सुचारू संचालन के लिए जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश
UP बोर्ड परीक्षा-2025: नकलविहीन और सुचारू संचालन के लिए जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश