Movie prime

राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में UP की शानदार जीत, काशी की श्रेया और दीपा के दम पर तेलंगाना को 10-0 से हराया
 

 
 राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में UP की शानदार जीत, काशी की श्रेया और दीपा के दम पर तेलंगाना को 10-0 से हराया
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। नई दिल्ली में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय रग्बी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की सब जूनियर बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तेलंगाना को 10-0 से शिकस्त दी। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में वाराणसी की श्रेया और दीपा यादव ने दमदार खेल दिखाते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

काशी की बेटियों ने दिखाया दम

मुकाबले की शुरुआत से ही उत्तर प्रदेश की खिलाड़ियों ने आक्रामक रुख अपनाया। श्रेया और दीपा यादव ने अपनी तेज रफ्तार और बेहतरीन तालमेल से विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा। वहीं, रोशनी, खुशी और पायल ने भी महत्वपूर्ण मौकों पर शानदार प्रदर्शन कर टीम की जीत में योगदान दिया।

मजबूत डिफेंस के आगे बेबस रही तेलंगाना की टीम

उत्तर प्रदेश की खिलाड़ियों ने आक्रमण के साथ-साथ रक्षात्मक खेल में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। मजबूत डिफेंस और प्रभावी टैकल के चलते तेलंगाना की टीम पूरे मुकाबले में एक भी अंक हासिल नहीं कर सकी। यूपी ने 10-0 के अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उतरी यूपी की टीम

खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश की रग्बी टीम पहली बार राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है। टीम में शामिल सभी खिलाड़ी वाराणसी के विकास इंटर कॉलेज की छात्राएं हैं। टीम के कोच अवनीश पाल के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

जिला रग्बी संघ के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने टीम की जीत की जानकारी देते हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। राष्ट्रीय स्तर पर काशी की बेटियों के इस प्रदर्शन से स्थानीय खेल जगत में उत्साह का माहौल है।