Movie prime

बच्चों के साथ बड़ों के लिए भी जरूरी है टीकाकरण, भारत केयर संस्था ने चलाया जागरूकता अभियान

 
….
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

 

वाराणसी। टीकाकरण को आमतौर पर बच्चों के स्वास्थ्य से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन वयस्कों के लिए भी यह उतना ही जरूरी है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारत केयर संस्था की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) चोलापुर में वयस्क टीकाकरण को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि टीकाकरण केवल बचपन तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन के हर पड़ाव पर इसकी अहम भूमिका होती है। समय पर आवश्यक टीके लगवाने से कई गंभीर संक्रामक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। साथ ही लोगों को टीकाकरण के फायदे और स्वास्थ्य सुरक्षा में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विशेष रूप से बुजुर्गों और स्वास्थ्य संबंधी जोखिम वाले लोगों को जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि अपनी उम्र, स्वास्थ्य स्थिति और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार जरूरी टीके लगवाना बेहद महत्वपूर्ण है।

इस जागरूकता अभियान में अवंतिका पांडेय, चंदन गुप्ता, विनीत पांडेय, अजय कुमार और प्रेम कुमार मौर्य शामिल रहे। टीम के सदस्यों ने लोगों से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और वयस्क टीकाकरण को गंभीरता से लेने की अपील की।

भारत केयर संस्था की इस पहल का उद्देश्य लोगों में टीकाकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देना है।