Movie prime

वाराणसी: 21 वर्षीय युवती के अपहरण का आरोप, जबरन धर्म परिवर्तन की आशंका; मुकदमा दर्ज
 

 
 वाराणसी: 21 वर्षीय युवती के अपहरण का आरोप, जबरन धर्म परिवर्तन की आशंका; मुकदमा दर्ज
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। लक्सा थाना क्षेत्र के मिसिर पोखरा निवासी एक महिला ने अपनी 21 वर्षीय बेटी के कथित अपहरण का आरोप उसकी सहेली और उसके परिवार पर लगाते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता की मां का आरोप है कि उनकी बेटी को उसकी मुस्लिम सहेली निकाहद खान अपने साथ लेकर चली गई, जिसके बाद से दोनों के मोबाइल फोन बंद हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 22 जुलाई 2026 की सुबह करीब छह बजे निकाहद खान, पुत्री खुर्शीद खान उर्फ बाबू, निवासी औरंगाबाद पानीटंकी, उनके घर पहुंची और उनकी बेटी को चोरी-छिपे अपने साथ ले गई। इसके बाद से बेटी और उसकी सहेली दोनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि निकाहद खान, उसके पिता खुर्शीद खान उर्फ बाबू, मां सोनी, सन्नी और फरहद ने मिलकर साजिश के तहत उनकी बेटी का अपहरण किया है। उन्होंने आशंका जताई है कि उनकी बेटी के साथ जबरन धर्म परिवर्तन, दुष्कर्म या अन्य कोई अनुचित घटना हो सकती है।

महिला की तहरीर के आधार पर 23 जुलाई 2026 को लक्सा थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सुमित कुमार को सौंपी गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और युवती की बरामदगी के लिए विभिन्न संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

पीड़िता की मां ने पुलिस से अपील की है कि उनकी बेटी को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद किया जाए। उन्होंने कहा कि बेटी की सुरक्षा को लेकर पूरा परिवार बेहद चिंतित है।

इस घटना के बाद स्थानीय क्षेत्र में भी चिंता का माहौल है। लोगों ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।