Movie prime

वाराणसी: मेडिकल कॉलेज में लगाए जाएंगे 5 अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, 8 मंजिला भवन का हो रहा निर्माण 
 

 
 वाराणसी: मेडिकल कॉलेज में लगाए जाएंगे 5 अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, 8 मंजिला भवन का हो रहा निर्माण 
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी I दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल के सामने प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज में मरीजों की बेहतर इलाज सुविधा के लिए पांच मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) बनाए जाएंगे। आठ मंजिला भवन में संचालित होने वाले इस मेडिकल कॉलेज में एक साथ कई ऑपरेशन किए जा सकेंगे, जिससे जरूरत पड़ने पर मरीजों को सर्जरी के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

जिला अस्पताल के सामने स्थित मानसिक अस्पताल परिसर में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद दूर-दराज से आने वाले मरीजों को एक ही छत के नीचे सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का लाभ मिलेगा। मेडिकल कॉलेज में 100 सीटों पर एमबीबीएस की पढ़ाई कराई जाएगी।

वर्तमान में जिला अस्पताल में 300 बेड की सुविधा उपलब्ध है, जबकि मेडिकल कॉलेज के निर्माण के बाद अस्पताल में बेड की संख्या बढ़कर 500 से अधिक हो जाएगी। इन दिनों निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर के निर्माण को लेकर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आर.एस. राम की अध्यक्षता में डॉक्टरों की एक समिति गठित की जाएगी। यह समिति ओटी के डिजाइन, आधुनिक उपकरणों और आवश्यक सुविधाओं को लेकर अपने सुझाव देगी।

सीएमएस डॉ. राम ने बताया कि जल्द ही अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की समिति का गठन किया जाएगा। सभी विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर निर्माण की योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।