Movie prime

वाराणसी: समाधान दिवस में सुनी गईं 74 फरियादें, DM ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

 
वाराणसी: समाधान दिवस में सुनी गईं 74 फरियादें, DM ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : तहसील सदर में सोमवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, चिकित्सा, कृषि, खाद्य एवं रसद, पंचायतीराज, विद्युत, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, जल निगम, वन विभाग समेत विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 74 मामले सामने आए। इनमें से 3 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर जांच एवं सत्यापन करने के बाद निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

c

डीएम सत्येंद्र कुमार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का पारदर्शी, न्यायोचित और समयबद्ध समाधान शासन-प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने पुलिस एवं राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों का प्राथमिक स्तर पर ही समाधान करने पर जोर दिया, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के लिए अनावश्यक रूप से विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

इस अवसर पर एसडीएम नितिन सिंह, एसीपी सहित राजस्व, पुलिस एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।