Movie prime

वाराणसी: मालगोदाम रोड पर जुआ खेलते 8 लोग गिरफ्तार, नकदी और ताश की गड्डियां बरामद

 
वाराणसी: मालगोदाम रोड पर जुआ खेलते 8 लोग गिरफ्तार, नकदी और ताश की गड्डियां बरामद
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : सिगरा थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी और ताश की गड्डियां बरामद की हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीसीपी काशी जोन, एडीसीपी काशी जोन और एसीपी चेतगंज के निर्देशन में सिगरा पुलिस को सूचना मिली कि मालगोदाम रोड स्थित एक पेड़ के नीचे कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आठ लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों के जरिए दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों में दीपु कुमार, सूरज सोनकर, आशुतोष पाठक, संजय कुमार चौरसिया, गयासुद्दीन खान, कुंदन कुमार, शनी सेठ और संजय यादव शामिल हैं।

पुलिस ने मौके से जुए में प्रयुक्त 240 रुपये नकद, आरोपियों की तलाशी से 2,790 रुपये तथा ताश की दो खुली गड्डियां बरामद की हैं। इस संबंध में सिगरा थाने में मुकदमा संख्या 228/2026 के तहत सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 में मामला दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा, उपनिरीक्षक विकास सिंह, पार्थ तिवारी, प्रशांत बंधु, दुर्गा प्रसाद सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।