Movie prime

Varanasi : गोवर्धन पूजा पर निकली भव्य शोभायात्रा, मां चामुंडेश्वरी की झांकी ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध

 
Goverdhan Puja
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी में बुधवार को पारंपरिक गोवर्धन पूजा शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया गया। सैकड़ों वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को निभाते हुए यादव समाज ने लहुराबीर से यात्रा की शुरुआत की, जो नमो घाट स्थित गोवर्धन धाम जाकर संपन्न हुई। यात्रा में केसरिया साफा में सजे यदुवंशियों का उत्साह देखते लायक था।

..

शोभायात्रा में कई आकर्षक और मनमोहक झांकियों ने लोगों का ध्यान खींचा। प्रयागराज से आई मां चामुंडेश्वरी की झांकी ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संहार के बाद शांत मुद्रा में नरमुंडों पर विराजमान मां के रौद्र और सौम्य रूप का अनोखा संगम देखने को मिला। उनके आगे भूत-पिशाच झांकी का हिस्सा बने तांडव करते नजर आए।

....

इसी तरह झांकी में काली माता के नौ रौद्र रूप प्रदर्शित किए गए, जिनके तांडव ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वहीं, आल्हा-ऊदल की वीर झांकी ने युद्ध के साहस और पराक्रम की झलक दिखाई। हरियाणा से आई टीम ने सेना की वर्दी में “ऑपरेशन सिंदूर” थीम पर झांकी प्रस्तुत की, जिसमें देशभक्ति की झलक दिखी।

..

इसके अलावा, महाभारत युद्ध के बाद पांचों पांडवों की झांकी ने भी श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल और सहदेव के स्वरूपों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, अहीर रेजिमेंट की टुकड़ी भी झांकी का हिस्सा रही, जो युद्धभूमि में दुश्मनों पर गोलियां बरसाते हुए वीरता का संदेश दे रही थी।

..

प्रह्लाद घाट के कलाकारों ने विशेष नृत्य झांकी पेश की, जिसके लिए वे तीन महीने से अभ्यास कर रहे थे। शोभायात्रा का शुभारंभ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और मल्हनी विधायक लक्की यादव ने किया। मंच पर पहुंचने पर अजय राय का स्वागत भगवा पगड़ी पहनाकर किया गया।

..