Movie prime

वाराणसी: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, POCSO एक्ट में भेजा जेल

 
वाराणसी: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, POCSO एक्ट में भेजा जेल
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जैतपुरा थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान समीर अहमद (20) पुत्र स्व. अब्दुल हमीद, निवासी पक्के महल सरैया, थाना जैतपुरा के रूप में हुई है। उसे बुधवार सुबह वरुणा कॉरिडोर के पास मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।

मां ने रंगे हाथों पकड़ा था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां ने 5 जुलाई को जैतपुरा थाने में तहरीर देकर बताया था कि जब वह काम से घर लौटी तो आरोपी समीर अहमद उसकी नाबालिग बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मु.अ.सं. 0156/2026 दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।

c

POCSO एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2), 64(2), 351(3), 352 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एम), 6 और 51 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस टीम को मिली सफलता

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश, पुलिस उपायुक्त काशी जोन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन एवं सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक गजराज भारती, कांस्टेबल सतीश कुमार और सुख सिंह भी शामिल रहे।