Movie prime

Varanasi: पढ़ाई को लेकर डांट के बाद किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटका मिला शव; परिवार में मचा कोहराम
 

 
 Varanasi: पढ़ाई को लेकर डांट के बाद किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटका मिला शव; परिवार में मचा कोहराम
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के जानकी बाग कॉलोनी में एक 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पढ़ाई को लेकर माता-पिता की नाराजगी और डांट से आहत होकर किशोरी ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया रोड क्षेत्र निवासी श्रवण उपाध्याय अपने परिवार के साथ वाराणसी के जानकी बाग कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। वह निजी क्षेत्र में नौकरी करते हैं। गुरुवार सुबह उनकी 14 वर्षीय बेटी नैंसी उपाध्याय को पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए माता-पिता ने समझाते हुए डांट लगाई थी।

बताया जा रहा है कि इसके बाद नैंसी अपने कमरे में चली गई। कुछ समय बाद जब परिवार का एक सदस्य कमरे में पहुंचा तो नैंसी का शव फंदे से लटकता मिला। यह दृश्य देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

परिजन तत्काल नैंसी को लेकर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर लंका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने उस कमरे का निरीक्षण किया जहां किशोरी का शव मिला था तथा परिजनों से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।