Movie prime

वाराणसी: इफ्तार पार्टी के बाद अब, गंगा के बीच नाव पर DJ शराब पार्टी का वीडियो वायरल

वाराणसी में गंगा नदी के बीच नाव पर शराब पार्टी और DJ बजाने का वीडियो वायरल हुआ है। प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। ACP ने कहा कि दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पहले इफ्तार पार्टी विवाद भी सुर्खियों में था।
 
DJ शराब पार्टी का वीडियो वायरल
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: गंगा नदी के बीच नाव पर शराब पार्टी और DJ बजाने का वीडियो वायरल हुआ है। प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। ACP अतुल अंजान ने कहा कि दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

गंगा के बीच शराब पार्टी का वीडियो वायरल

इससे पहले गंगा नदी में नॉनवेज इफ्तार पार्टी करने पर 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। अब गंगा नदी के बीच नाव पर शराब पार्टी करने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। वीडियो में कुछ लोग DJ बजाकर शराब पीते और जश्न मनाते नजर आ रहे हैं, जबकि गंगा में इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह प्रतिबंध है।

धार्मिक यात्रा के दौरान पार्टी का आरोप

जानकारी के अनुसार, माझी समाज के लोग मिर्जापुर स्थित बड़ी शीतला माता अदलपुरा में बधावा चढ़ाने के लिए नाव से जा रहे थे। इसी दौरान नाव पर शराब पार्टी करने का आरोप लगा है। यह परंपरागत धार्मिक यात्रा मानी जाती है, ऐसे में इस तरह की हरकत को लेकर स्थानीय स्तर पर भी नाराजगी देखी जा रही है।

गंगा में DJ और पार्टी पूरी तरह प्रतिबंधित

गंगा नदी में DJ बजाना, शराब पीना और किसी भी तरह की पार्टी करना प्रशासन की ओर से पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद वायरल वीडियो में खुलेआम नियमों का उल्लंघन होते दिखाई देने से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस ने लिया संज्ञान, जांच शुरू

मामले पर ACP अतुल अंजान ने कहा कि वीडियो संज्ञान में आया है और जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वीडियो में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पहले इफ्तार पार्टी विवाद भी आया था सामने

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले गंगा किनारे इफ्तार पार्टी को लेकर भी विवाद हुआ था, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को जेल भेजा था। अब एक बार फिर गंगा में नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आने से प्रशासन की सख्ती बढ़ने की संभावना है।