वाराणसी : होली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों से 278 किलो नकली बेसन और 135 पैकेट ‘जुबान’ जब्त
Feb 24, 2026, 10:03 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
वाराणसी। होली पर्व को देखते हुए वाराणसी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए शहर के अलग-अलग इलाकों में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान खोजवां, मिर्जामुराद, डीएलडब्ल्यू, शिवपुर और सेवापुरी क्षेत्रों में जांच की गई।
अभियान के तहत कुल तीन व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जहां से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध गुणवत्ता और मानक के अनुरूप न पाए गए 278 किलोग्राम बेसन को प्रतिवर्जित किया गया। इसके अलावा 135 पैकेट ‘जुबान’ (अनुमानित मूल्य लगभग 14 हजार रुपये) जब्त कर सीज कर दिए गए।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
छापेमारी के दौरान एक प्रतिष्ठान बिना वैध खाद्य लाइसेंस के संचालित पाया गया, जिस पर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया गया। वहीं, कुछ स्थानों पर साफ-सफाई में भी कमी मिली, जिस पर संबंधित संचालकों को चेतावनी दी गई।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के मद्देनजर मिलावटी और अवमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि आम जनता को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।