Movie prime

वाराणसी : रिश्वत का पैसा लेकर पहुंचा था मुंशी, एंटी करप्शन टीम ने बिछाया जाल और रंगेहाथों धर दबोचा, लेखपाल फरार

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

 

वाराणसी। सीर गोवर्धन इलाके में दाखिल-खारिज के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल के निजी मुंशी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार को टीम ने यूपी कॉलेज गेट के पास कार्रवाई करते हुए लेखपाल कुन्दन सिंह के निजी मुंशी अशोक कुमार को एक लाख रुपये लेते पकड़ लिया।

बताया गया कि शिकायतकर्ता कमल कांत विक्रम ने दाखिल-खारिज के काम के बदले एक लाख रुपये रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी। शिकायत मिलने के बाद टीम ने मामले का सत्यापन कराया।

शिकायत सही पाए जाने पर मंगलवार को टीम ने यूपी कॉलेज गेट के पास जाल बिछाया। जैसे ही अशोक कुमार रिश्वत की रकम लेने पहुंचा, पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से रिश्वत के एक लाख रुपये और मोबाइल फोन बरामद हुआ।

टीम के मुताबिक, मोबाइल में लेखपाल कुन्दन सिंह और अशोक कुमार के बीच कथित रिश्वत लेनदेन से संबंधित बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मिली है।

कार्रवाई के दौरान लेखपाल कुन्दन सिंह मौके से फरार हो गया। एंटी करप्शन टीम अब उसकी तलाश में जुटी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।